रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
ऑनलाइन लोन के नाम पर धोखाधड़ी से पीड़ित के कुल 24554/- रुपये MRM पोर्टल के माध्यम से वापस कराया गया
गोरखपुर थाना राजघाट साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजघाट गौरव वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर थाना स्थानीय की साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप चौबीस हजार पांच सौ चउअन रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में रिफंड करायी गयी ।
बताते चलें कि दिनांक 02.अगस्त.2026 को साइबर ठग द्वारा पीड़ित को लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर लोन प्रक्रिया के नाम पर विभिन्न प्रकार के शुल्क एवं फीस के रूप में धनराशि जमा कराई गई तथा लोन स्वीकृत नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त पीड़ित के खाते से कुल बासठ हजार रुपये की धनराशि धोखाधड़ीपूर्वक निकाल ली गई। पीड़ित द्वारा साइबर फ्रॉड की जानकारी होने पर साइबर हेल्प डेस्क थाना राजघाट पर शिकायत की गई। जिस पर साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नं0 1930 पर शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया तथा लगातार प्रभावी पैरवी की गई। जिसके परिणामस्वरूप MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में कुल चौबीस हजार पांच सौ चउअन रुपये की धनराशि वापस (रिफण्ड) कराई गई
