रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उप महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा गोलघर में पैदल गश्त कर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का किया गया निरीक्षण
गोरखपुर आज दिनांक 03.नवम्बर.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा गोलघर क्षेत्र में पैदल गश्त कर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, अनावश्यक जाम की स्थिति रोकने, वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने तथा सड़क पर अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित वाहन खड़े होने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं यातायात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक यातायात व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहें ।

