रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों द्वारा टूटने के कगार पर पहुंच चुके 02 परिवारों में पति-पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ-बूझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया गया
गोरखपुर परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशानुसार परिवार परामर्श केन्द्र जनपद गोरखपुर की टीम द्वारा 01. प्रथम पक्ष अनीता देवी व द्वितीय रंजीत साहनी व 02. प्रथम पक्ष गीता देवी व द्वितीय विंध्याचल के प्रकरणों में लागातार सतत् काउंसलिंग कर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव को समाप्त करवाया गया, पति व पत्नी व उनके परिवारवालों को समझा बुझाकर फिर से एक किया गया । ज्ञातव्य हो कि दोनों मामलों में पति-पत्नी व उनके परिवारवाले हसीं खुशी एवं बिना दबाव के एक दूसरे के साथ रहने को राजी हो गये हैं । पति-पत्नी आज के बाद अपनी सारी जिम्मेदारी एक साथ मिलकर निभाएंगे ।
उक्त प्रकरण में काउंसलर श्री योगेंद्र कुमार गौड़, श्री अवनीश चौधरी परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी मुख्य निरीक्षक प्रभा, मु0आ0 रेनू उपाध्याय, आरक्षी अनीता यादव, आरक्षी अंतिमा तिवारी, आरक्षी सोनी यादव की भूमिका सराहनीय रही। परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

