रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
जनपद बलरामपुर के थाना तुलसीपुर क्षेत्रान्तर्गत सरकारी पैसे से क्रय किए 228.764 मीट्रिक टन गेहूँ जिसकी अनुमानित कीमत कुल 59,59,302.20/- रु0 (उनसठ लाख उनसठ हजार तीन सौ दो रू० बीस पैसे) के गबन की घटना का किया गया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार
बलरामपुर थाना तुलसीपुर दिनांक-11-सितम्बर-2026 को वादी अश्वनी शुक्ला जिला प्रबन्धक पी.सी. यफ. जनपद बलरामपुर द्वारा दी गई तहरीरी सूचना कि आज मैं तथा जाँच टीम के सदस्य श्री गोविन्द कुमार उपाध्याय जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी बलरामपुर व श्री अजय कुमार मौर्य सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता बलरामपुर तथा श्री देवेन्द्र प्रताप अग्रहरि अपर जिला सहकारी अधिकारी तुलसीपुर बलरामपुर के साथ गेहूँ क्रय केन्द्र बी. पैक्स तुलसीपुर पता नचौरी-नचौरा के गोदाम पर पहुँचकर भौतिक सत्यापन किया गया तो पाया गया कि प्रभारी सचिव श्री प्रकाश सिंह मौजूद नहीं मिले, उनके द्वारा वर्ष 2026-27 में कुल 420.87 मीट्रिक टन गेहूँ अपने केन्द्र प्रभारी श्री महेन्द्र मणि तिवारी के साथ मिल कर खरीदा गया, जिसमें से 353.759 मीट्रिक टन गेहूँ भारतीय खाद्य निगम में साम्प्रदानित किया गया है तथा 67.111 मीट्रिक टन गेहूँ भारतीय खाद्य निगम में सम्प्रदान करना अवशेष है। संयुक्त टीम की जाँच में पाया गया कि नचौरा-नचौरी गेहूँ क्रय केन्द्र के गोदाम में सम्प्रदान हेतु अवशेष गेहूँ गोदाम की चाभी न मिलने के कारण पूरी तरह से गोदाम का निरीक्षण नहीं हो पाया परन्तु अगल-बगल खिडकियों से देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि क्रय केन्द्र के गोदाम में गेहूँ भण्डारित नहीं है। क्रय केन्द्र प्रभारी महेन्द्र मणि तिवारी तथा प्रभारी सचिव श्री प्रकाश सिंह द्वारा सरकारी गेहूँ का गबन किया गया। गेहूँ क्रय केन्द्र के प्रवेश द्वार को सील किया गया, बाद कार्यवाही सयुक्त टीम जाँच के क्रम में बी. पैक्स कौवापुर गेहूं क्रय केन्द्र पर पहुँचकर जाँच किया गया तो गेहूँ क्रय केन्द्र के गोदाम में कोई भी गेहूँ अवशेष नहीं पाया गया, जबकि प्रभारी सचिव श्री प्रकाश सिंह द्वारा वर्ष 2026-27 में कुल गेहूं क्रय 322.600 मीट्रिक टन किया गया, जबकि इनके द्वारा भारतीय खाद्य निगम बलरामपुर में 160.947 मीट्रिक टन साम्प्रदानित किया गया तथा अवशेष गेहूँ 161.653 मीट्रिक टन भौतिक रूप से गोदान में होना चाहिए था, परन्तु मौके पर स्टाक शून्य पाया गया। इस प्रकार क्रय केन्द्र प्रभारी महेन्द्र मणि तिवारी एवं प्रभारी सचिव श्री प्रकाश सिंह द्वारा सरकारी पैसे से गेहूँ खरीदा गया तथा 228.764 मीट्रिक टन गेहूँ भारतीय रुपये से निगम में साम्प्रदानित नहीं किया गया। उपरोक्त लोगो द्वारा सरकारी पैसे से गेहूँ खरीद कर गबन किया गया है। प्रति कुन्तल गेहूँ का दर दो हज़ार छः सौ पांच रुपए है, इस प्रकार कुल उनसठ लाख उनसठ हजार तीन सौ दो रूपए बीस पैसे का गबन किया गया है। उक्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना तुलसीपुर पर मु0अ0सं0 126/26 धारा 316(5) बी0एन0एस0 बनाम श्री प्रकाश सिंह प्रभारी सचिव व महेन्द्र मणि तिवारी क्रय केन्द्र प्रभारी पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा उक्त गेहूँ गबन की घटना के सफल अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के कुशल नेतृत्व थाना तुलसीपुर पुलिस टीम द्वारा थाना तुलसीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 124/26 धारा- 316(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त श्री प्रकाश सिंह (प्रभारी सचिव) पुत्र अज्ञात को सत्यापन टीम उपरोक्त द्वारा थाने पर लाया गया था मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्त के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
