रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से 110.2 ग्राम पीली धातु (कीमत करीब 16 लाख रु) के जेवर बरामद
गोरखपुर थाना राजघाट चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राजघाट गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक दीनानाथ पाण्डेय व उप निरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 161/2026 धारा 305(a) बीएनएस से संबंधित अभियुक्ता अफसरी उर्फ खोड़ी पुत्री बच्चन निवासी तुर्कमानपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के कब्जे से चोरी के 110.2 ग्राम पीली धातु के जेवर (कीमत करीब सोलह लाख रूपये) के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 11.सितम्बर.2026 को थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र के माध्यम से सूचना दिया गया कि उनके फर्म के सोने के जेवर के स्टॉक मिलान के दौरान सोने के जेवर में से अट्ठारह कैरेट के जेवर कम मिल रहे थे । फर्म के सीसीटीवी जाँच के दौरान दिनांक 06.सितम्बर.2026 को अभियुक्ता बुर्का पहनकर दुकान पर आयी और एक जेवर का पैकेट चुरा ली । उक्त के संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया । घटना के अनावरण हेतु गठित टीम द्वारा सीसीटीवी के आधार पर अभियुक्ता की पहचान कर गिरफ्तार किया गया ।

