Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर रूपये लेने तथा अवैध व कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से धोखाधड़ी करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर रूपये लेने तथा अवैध व कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से धोखाधड़ी करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर थाना पीपीगंज अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अनुराग सिंह के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी पीपीगंज राकेश रोशन सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 346/2025 धारा  419, 420, 467 468,471,504,506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त अंकुर मिश्रा पुत्र हरदेव मिश्रा निवासी नथमलपुर नियर सेन्ट जोसेफ स्कूल विनायकपुरम् थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा वादी मुकदमा व उसके साथियों को रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर अभियुक्त द्वारा नौ-नौ लाख रुपया लेकर अवैध व कूटरचित ज्वाइनिंग लेटर देकर दिल्ली ले जाकर मेडिकल करवाया गया एवं करीब तीन माह तक ट्रेनिंग करवाया गया । वादी मुकदमा व उनके साथियों के जब धोखाधड़ी के संबंध में जानकारी हुई तब उनके द्वारा अपना पैसा मांगा गया तो अभियुक्त द्वारा गाली-गुफ्ता देते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी । जिसके संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।