Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद बस्ती में 'मिशन शक्ति अभियान फेज-6' का भव्य शुभारंभ करते हुए सिविल लाइन चौकी से निकाला गया पैदल मार्च...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद बस्ती में 'मिशन शक्ति अभियान फेज-6' का भव्य शुभारंभ करते हुए सिविल लाइन चौकी से निकाला गया पैदल मार्च

बस्ती आज दिनांक 11.अक्टूबर.2026 को शारदीय नवरात्रि के पवित्र पर्व के पावन अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री संजीव त्यागी, जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती कृत्त्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधिक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बस्ती व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत के निर्देशन में जनपद बस्ती में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित 'मिशन शक्ति अभियान फेज-6' का एक भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सिविल लाइन चौकी से बेगम खैर होते हुए गांधीनगर, मालवीय तिराहा से फव्वारा तिराहा व जिलाधिकारी कार्यालय होते हुए पुनः सिविल लाइन शास्त्री चौक तक एक विशाल एवं प्रेरणादायी नारी सशक्तिकरण का एक अनूठा पैदल मार्च निकाला गया। इस भव्य आयोजन में पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह पैदल मार्च आमजन विशेषकर बालिकाओं और महिलाओं में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाला गया। पैदल मार्च के दौरान मार्ग में प्रमुख चौराहों और बाजारों में नागरिकों को नारी सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, और शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं (जैसे- वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 आदि) के बारे में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया कि जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सरकार और पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्रि का यह पर्व शक्ति की उपासना का प्रतीक है, और 'मिशन शक्ति' अभियान के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। 

इस भव्य आयोजन के दौरान जनपद के प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, स्वास्थ्य विभाग की टीम, नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा भारी संख्या में संभ्रांत नागरिक एवं पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।