रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 100 की स्पीड में ट्रक में घुसी अर्टिगा
सुल्तानपुर/अयोध्या, 07 अक्टूबर 2026 पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार के ट्रक में पीछे से घुस जाने से 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
लखनऊ से देवरिया जा रहे थे खिलाड़ी जानकारी के मुताबिक सभी खिलाड़ी अर्टिगा कार से लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब 5 बजे बल्दीराय थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर करीब 100 किमी की स्पीड में कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
गेट तोड़कर निकाले गए घायल हादसे के बाद राहगीरों और यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने कार के गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की शुरुआती जांच में झपकी आने से हादसा होना माना जा रहा है।
मृतकों की पहचान-
मृतक खिलाड़ियों की पहचान देवरिया निवासी नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) के रूप में हुई है।

