Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सोशल मीडिया पर फर्जी पुलिस बनकर पुलिस की छवि धुमिल करने संबंधी वीडियो बनाने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

सोशल मीडिया पर फर्जी पुलिस बनकर पुलिस की छवि धुमिल करने संबंधी वीडियो बनाने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर थाना शाहपुर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष शाहपुर अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 463/2026 धारा 205 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त 1.प्रिन्स शर्मा पुत्र भगवानदास शर्मा निवासी राप्तीनगर फेज 1 थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, 2.मुकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय राजाराम निवासी उत्तरटोला थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

बताते चलें कि थाना शाहपुर क्षेत्र से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें एक पुलिस कर्मी व अधिवक्ता विवाद करते दिखाई दे रहे थे । वीडियो की जाँच की गयी तो संबंधित वीडियो फर्जी पाया गया, वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी पुलिस विभाग से नहीं है वह फर्जी है साथ ही जो अधिवक्ता दिखाई दे रहे हैं वह भी फर्जी हैं तथा दिखाई गयी घटना भी फर्जी है, केवल व्यूज बढ़ाने व वायरल करने के लिए यह वीडियो बनाया गया था इसमें अधिवक्ता और पुलिस की छवि धूमिल करने हेतु यह वीडियो प्रसारित किया जा रहा है । घटना का संज्ञान लेकर थाना शाहपुर पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।