Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनपद में भारी बारिश के दृष्टिगत श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा किया गया भ्रमण, क्षति एवं राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा संबंधित को दिए उपयुक्त दिशा निर्देश पिपरा घाट पर राप्ती नदी के जलस्तर का लिया जायजा, जलस्तर खतरे के निशान से नीचे प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार कर रहे क्षेत्र भ्रमण, राहत एवं बचाव कार्य जारी...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

जनपद में भारी बारिश के दृष्टिगत श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा किया गया भ्रमण, क्षति एवं राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा संबंधित को दिए उपयुक्त दिशा निर्देश पिपरा घाट पर राप्ती नदी के जलस्तर का लिया जायजा, जलस्तर खतरे के निशान से नीचे प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार कर रहे क्षेत्र भ्रमण, राहत एवं बचाव कार्य जारी

बलरामपुर जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश एवं तेज हवाओं के दृष्टिगत आज दिनांक 26.सितम्बर.2026 को   *शश्रीमान जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री मार्तंड प्रकाश सिंह  द्वारा जनपद की तीनों तहसीलों बलरामपुर, तुलसीपुर एवं उतरौला का भ्रमण कर बारिश से होने वाले प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति तथा राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय जायजा लिया गया ।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए।

तत्पश्चात,आला अधिकारियों द्वारा पिपरा घाट पहुंचकर राप्ती नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को नदी के जलस्तर की निरंतर निगरानी रखने एवं तटवर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए तथा तटवर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण जनपद में विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरने से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग द्वारा संचालित विद्युत आपूर्ति बहाली कार्यों का जायजा लिया,साथ ही वन विभाग को  आवागमन सुलभ कराने हेतु मार्ग पर गिरे हुए पेड़ों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। सभी प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने हेतु त्वरित गति से पर्याप्त टीमों द्वारा मरम्मत कराने का निर्देश दिया तथा  दौरान मरम्मत कार्य उपयुक्त सुरक्षा मानकों का पालन भी सुनिश्चित करने के निर्देश  दिए गए।

पुलिस अधीक्षक श्री मार्तंड प्रकाश सिंह द्वारा प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित सर्किल अफसर व थाना प्रभारी को  सतर्क दृष्टि बनाए रखने व उपयुक्त क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस प्रकार जनपद में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की निगरानी सतत जारी है, आमजन की सुरक्षा, आवश्यक सेवाओं की बहाली कराकर साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य प्राथमिकता के आधार पर संचालित किए जा रहे हैं।