रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
साइबर हेल्पडेस्क थाना चिलुआताल द्वारा 08 साइबर अपराध पीड़ितों की कुल ₹19,102/- धनराशि वापस कराया गया
गोरखपुर थाना चिलुआताल साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों की धनराशि वापस कराए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी व पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अनुराग सिंह के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में थाना चिलुआताल की साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी सचिदानंद पाण्डेय मय टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए NCRP पर दर्ज 08 साइबर अपराध संबंधी शिकायतों में पीड़ितों की कुल ₹19,102/- (उन्नीस हजार एक सौ दो रुपये मात्र) की धनराशि वापस कराई गई ।
बताते चलें कि 1. आवेदक से आंगनबाड़ी का अधिकारी बन के OTP भेजकर साइबर फ्रॉड किया गया था । जिसके संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर धनराशि 2,233 रूपये वापस कराया गया ।
2. आवेदक द्वारा भूल से गलत UPI पे पैसा चले जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर धनराशि 4,000 रूपये वापस कराया गया ।
3. आवेदक द्वारा भूल से गलत UPI पे पैसा चले जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर धनराशि 2,000 रूपये वापस कराया गया ।
4. आवेदिका से जालसाज द्वारा आवेदिका का जान-पहचान का बताकर पैसा मंगा लिया था। । जिसके संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर धनराशि 2,000 रूपये वापस कराया गया ।
5. आवेदक से जालसाज द्वारा आवेदक का पैसा डबल करने के नाम पे साइबर फ्रॉड किया गया था। था। जिसके संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर धनराशि 4,200 रूपये वापस कराया गया ।
6. आवेदक से जालसाज द्वारा मोबाइल टावर लगवाने के नाम पे साइबर फ्रॉड किया गया था। था। जिसके संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर धनराशि 1,089 रूपये वापस कराया गया ।
7. आवेदक ने गलती से फेसबुक से एक फ्रॉड लोन एप्प इन्स्टाल कर लिया था, जिसके बाद आवेदक के खाते से रुपये काट लिये, तथा व्हाट्सएप्प पर एआई द्वारा एडिट किया हुआ न्यूड फोटो भेजने लगा था । जिसके संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर धनराशि 1,980 रूपये वापस कराया गया ।
8. आवेदक द्वारा भूल से गलत UPI पे पैसा चले जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर धनराशि 1,600 रूपये वापस कराया गया ।
उक्त मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ताओं के कुल ₹19,102/- वापस कराया गया ।
साइबर अपराध संबंधी शिकायतें प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क चिलुआताल द्वारा प्रकरणों की जांच करते हुए संबंधित लेन-देन का परीक्षण एवं विश्लेषण किया गया तथा संबंधित बैंकिंग संस्थानों से आवश्यक समन्वय स्थापित कर पीड़ितों की धनराशि एम0आर0एम0 पोर्टल से वापस कराए जाने हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई।
कार्यवाही की टीम-
1. साईबर नोडल उप निरीक्षक सच्चिदानन्द पाण्डेय थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2. उप निरीक्षक अन्जना कुश्वाहा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3. आरक्षी पंकज कुमार पाण्डेय थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
4. आरक्षी विवेक चौरसिया थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
5. आरक्षी सचिन कुमार थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर



