रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
संतकबीरनगर में मशहूर पहलवान की बेरहमी से हत्या, मिर्ची डालकर कुल्हाड़ी से किया वार
संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गोसाईपुर के मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की पुरानी रंजिश के चलते निर्मम हत्या कर दी गई है। यह घटना आज 22 सितंबर को हुई है।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले पहलवान ब्रह्मानंद की आंखों में मिर्ची पाउडर डाला और फिर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने शव रखकर किया जाम इस जघन्य हत्याकांड के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने मेहदावल बाईपास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है।
