रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 अदद बेल्डिंग मशीन और 04 टुकड़ा कॉपर का वायर बरामद
गोरखपुर थाना खोराबार अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष खोराबार सुधांशु सिंह के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 449/26 धारा- 305(a),331(4) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्तगण 1. अमरजीत निषाद पुत्र उमा निषाद 2. राम नरायन पुत्र रमाषंकर साहनी को चोरी की एक अदद बेल्डिंग मशीन लाल रंग की और चार टुकड़ा कॉपर का वायर के साथ गिरफ्तार किया गया ।उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 18/19.सितम्बर.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा वादी का एक अदद बेल्डिंग मशीन लाल रंग और चार टुकड़ा कॉपर का वायर चोरी कर ली गयी । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
