रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
अस्पताल से जेनरेटर चोरी करने का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का जेनरेटर बरामद
गोरखपुर थाना चिलुआताल चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में उप निरीक्षक नरेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 729/26 धारा 303(2) बीएनएस तरमीम धारा 306,317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त 1. राजेन्द्र कुमार उपाध्याय पुत्र कवल कुमार उपाध्याय निवासी वसुधा थाना गीड़ा जनपद गोरखपुर के कब्जे से 25 केवी का जैक्शन कम्पनी का जेनसेट बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त को धारा 306,317(2) बीएनएस में तरमीम किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 14/15.सितम्बर.2026 की रात्रि में वादी मुकदमा के अस्पताल में प्रयुक्त 25 KVA का जेनरेटर चोरी हो गया जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
जाँच के क्रम में घटना में चन्द्रा हॉस्पिटल के मैनेजर अभियुक्त राजेंद्र उपाध्याय उर्फ राज की संलिप्तता प्रकाश में आई । पूछताछ एवं विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त राजेंद्र उपाध्याय उर्फ राज पर काफी ऋण होने के कारण उसने अस्पताल में रखे 25 KVA के जेनरेटर को चोरी कर बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने की योजना बनाई गयी। योजना के तहत अभियुक्त द्वारा जेनरेटर को अस्पताल से बाहर ले जाने के लिए क्रेन एवं डीसीएम वाहन की व्यवस्था की गई। इसके पश्चात 14/15.सितम्बर.2026 की रात्रि में अभियुक्त द्वारा क्रेन की सहायता से जेनरेटर को अस्पताल परिसर से निकलवाकर डीसीएम के माध्यम से सिक्टौर क्षेत्र में चिड़ियाघर के पास ले जाकर छिपा दिया गया था, ताकि बाद में उसे बेचकर धन प्राप्त किया जा सके । पुलिस टीम द्वारा की गई लगातार जाँच, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण एवं अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही के आधार पर अभियुक्त की भूमिका स्पष्ट होने के उपरान्त पुलिस द्वारा सिक्टौर क्षेत्र में चिड़ियाघर के पास से चोरी गया 25 KVA जेनरेटर बरामद करते हुए अभियुक्त राजेंद्र उपाध्याय उर्फ राज को गिरफ्तार किया गया।
