रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की तत्परता से नदी में छलांग लगाने वाली युवती की बचाई गई जान, युवती को सकुशल उनके भाई एवं परिजनों को किया गया सुपुर्द
बलरामपुर थाना गौरा चौराहा रात्रि दिनांक 10.सितम्बर.2026 को थाना गौरा चौराहा अन्तर्गत पिपरा पुल के पास रात्रि गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल मुकेश यादव ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान एक युवती पिपरा पुल पर पहुंची और अचानक पुल से नीचे नदी में छलांग लगा दी।
युवती को नदी में छलांग लगाते देख ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए नदी में उतरकर युवती को सकुशल बाहर निकाला गया। तत्पश्चात युवती से आवश्यक पूछताछ की गई।
पूछताछ में 25 वर्षीय युवती द्वारा बताया गया कि वह काफी समय से बीमारी एवं पारिवारिक परिस्थितियों के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रही थी, जिसके चलते क्षुब्ध होकर उसने नदी में छलांग लगा दी।
पुलिस द्वारा तत्काल युवती के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर उसके भाई एवं अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों द्वारा युवती को समझाया-बुझाया गया तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए उसे सकुशल उसके भाई के सुपुर्द किया गया। भाई द्वारा अपनी बहन को आवश्यक देखभाल एवं सहयोग हेतु अपने साथ ले जाया गया।
थाना गौरा चौराहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता से युवती को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। महिला को सकुशल पाकर स्थानीय लोगों एवं परिजनों द्वारा पुलिस टीम की सराहना की गई।
बलरामपुर पुलिस की सतर्कता, तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के चलते समय रहते युवती की जान बचाई जा सकी तथा उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।