रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
बहराइच के थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र में आज रात चैन स्नैचिंग की घटना में फरार 25000 रुपये के शातिर इनामिया अपराधी से पुलिस के साथ हुई मुठभेड़
क्राइम ब्रांच की स्वॉट व थाना को0 नानपारा की संयुक्त टीम की शातिर अपराधी से पुलिस मुठभेंड अभियुक्त के बांए पैर में लगी गोली अभियुक्त का आधा दर्जन से अधिक मुकदमों का आपराधिक इतिहास
कई मुकदमों में था वांछित अभियुक्त बीतीरात थाना मटेरा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मौके का फायदा उठाकर हुआ था फरार, जिसकी कई टीमें कर रही थी तलाश
मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित अधिकारीगण मौजूद
बहराइच थाना मटेरा पुलिस को दिनांक 01.सितम्बर.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि वादी गंगोत्री पत्नी सुरेन्द्र निवासी सुआगाड़ा थाना कोतवाली जनपद लखीमपुर अपने फूफा हरिद्वार पिता शंकरपुर निवासी जंगलीनाथ थाना नानपारा के यहाँ से वापस घर आ रही थी तभी गुलालपुरवा टोल प्लाजा से पहले दो अज्ञात बाइक सवार द्वारा झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र लेकर भाग गये। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मटेरा पर मु0अ0सं0 138/2026 धारा 304(2) पंजीकृत कराया गया पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा तीन टीमों का गठन करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी खंगाले गए जिनसे पुलिस को दो अपराधियों के बारे में बेहद अहम सुराग प्राप्त हुए थे। जिसमें दिनांक 02/03.सितम्बर.2026 की रात्रि को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थाना मटेरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अपराधी फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब पुत्र मुग्गर निवासी अगपुरब शेख दाहिर थाना कोतवाली देहात को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा जा चुका है, इस मुठभेड़ के समय मौके का फायदा उठाकर उसका एक साथी असलम उर्फ साहिल उर्फ सुहैल पुत्र सग्गर निवासी अगपुरबा थाना कोतवाली देहात फरार हो गया था,जिसकी पुलिस टीमों द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। इसके ऊपर पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया । पुलिस टीमें लगातार इस अपराधी की तलाश कर रही थी इसी क्रम में आज दिनांक 03/04.सितम्बर.2026 की रात्रि को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थाना कोतवाली नानपारा पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि असलम जो थाना मटेरा की चैन स्नैचिंग की घटना में वांछित है चोरी की मोटरसाइकिल लिए हुए नानपारा से निबिया नहर पुलिया से जो रुपईडीहा जाने वाले रोड की तरफ जा रहा है इस सूचना पर नानपारा पुलिस और स्वाट टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी उसी समय एक संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल से आता दिखा पुलिस टीम द्वारा जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियत से फायर कर दिया, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर की कार्यवाही में फरार इनामिया अपराधी के गोली बांए पैर में लगी और वह गिर गया जिसे पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि यह इनामिया अपराधी असलम है इसे उपचार हेतु सीएचसी नानपारा रवाना किया गया, असलम के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल UP40BF6651, दो अदद मोबाइल, एक अदद देशी तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर, एक जिंदा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस तीन सौ पन्द्रह बोर नाल में फंसा बरामद हुआ। मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव एव अन्य अधिकारीगण द्वारा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।






