रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़ बलरामपुर
बलरामपुर नवागत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तंड प्रकाश सिंह द्वारा आज दिनांक 22.अगस्त.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में जनपद के विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के सम्मानित पत्रकार बंधुओं से शिष्टाचार भेंट की गई।
प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई:-
1. कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण:
पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सघन गश्त, वाहन चेकिंग एवं रात्रि में पीआरवी द्वारा पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। हिस्ट्रीशीटरों, टॉप-10 अपराधियों एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस के तहत लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए हैं। “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के अंतर्गत जनसहयोग से अधिक से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु निर्देशित किया गया है जिससे अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
2. महिला सुरक्षा:
महिला सुरक्षा जनपद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम, महिला हेल्प डेस्क एवं शक्ति दीदी टीम को सक्रिय किया गया है। सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर महिला कर्मियों की 24x7 ड्यूटी लगाई गई है। जनपद में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। वूमेन पावर लाइन 1090 एवं 112 की उपयोगिता के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
3. जनसुनवाई एवं शिकायत निस्तारण:
आमजन से प्राप्त शिकायतों व आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की जाएगी।
4. कम्युनिटी पुलिसिंग एवं साइबर सुरक्षा:
जनता एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु गांव-गांव में चौपाल, व्यापारी बंधुओं, ग्राम प्रधानों एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की जाएगी। साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु साइबर हेल्पलाइन 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा जनपद स्तर पर साइबर क्राइम थाना व सभी थानों पर साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।
5. सीमा क्षेत्र में कड़ी निगरानी: नेपाल सीमा से सटे जनपद के थानों पर पर्याप्त चेकिंग एवं पेट्रोलिंग की व्यवस्था कर सीमा पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से जांच हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि किसी भी असामाजिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
तत्पश्चात महोदय द्वारा एक-एक कर पत्रकार बंधुओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया।
अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी पत्रकार बंधुओं से सकारात्मक सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जनपद को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाने के लिए बलरामपुर पुलिस पूरी तरह से कटिबद्ध है।
प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं जनपद के विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के सम्मानित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।



