रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या की घटना का खुलासा, घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार तथा एक बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में
कुशीनगर थाना तमकुहीराज दिनांक 01.अगस्त.2026 को थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चखनी खास में एक लड़का आदर्श चौहान उर्फ बुलेट पुत्र चन्देश्वर चौहान साकिन चखनी खास थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को पेट में चाकू मारकर कुछ लोगो द्वारा हत्या कर दी गई थी । हत्या के पश्चात मृतक के पिता श्री चन्देश्वर चौहान पुत्र सुरूज चौहान साकिम चखनी खास थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर के द्वारा पांच नामजद व चार अज्ञात व्यक्तियो को तहरीर में दिया था । इसके पश्चात सर्विलांस टीम कुशीनगर व पुलिस टीम को लगाकर चौबीस घंटा के भीतर नामजद व्यक्तियो की हिरासत मे लिया गया हिरासत में लेने के पश्चात गहराई से एक एक बिन्दु व तथ्यो के आधार पर पूछ ताछ की गयी तो पूछ ताछ में यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त कोई और है मुकदमा में नामजद आरोपीगण नहीं है । गहराई से छानबीन की गयी व पूछ ताछ की गयी तो पांच अन्य अभियुक्तो का नाम प्रकाश में आये । घटना के हर बिन्दुओ पर साक्ष्य संकलन करते हुए सर्विलांस टीम,एसओजी टीम व पुलिस टीम बनाकर अगले अड़तालीस घंटे में प्रकाश में आये सभी अभियुक्तगण को दिनांक 07.अगस्त.2026 को 1.अंगद पासवान पुत्र भरत पासवान साकिम मिश्रौली थाना सेवरही जनपद कुशीनगर 2.सतीश कुशवाहा पुत्र रामविलास कुशवाहा साकिम राजी तलवंत राय थाना सेवरही जनपद कुशीनगर 3. चंदन कुशवाहा पुत्र देवानन्द कुशवाहा साकिम राजी तलवंत राय थाना सेवरही जनपद कुशीनगर 4.प्रीतम कुशवाहा पुत्र रविन्द्र कुशवाहा साकिम राजी तलवंत राय थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया तथा एक नफर बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया । गिरफ्तारी करने के बाद जब इन से पूछ ताछ की गयी तो पूछ ताछ में बताया कि हाँ साहब हमलोगो ने मिलकर आदर्श चौहान उपरोक्त को मार कर हत्या किया था । उक्त घटना का सीसीटीवी फुटेज, अभियुक्तगण के मोबाइल का टाईम लाईन,पेमेंट करने की दिनांक का मिलान किया गया तो घटना का कड़ी से कड़ी जुड़ गयी एवं यह बात पूर्णता साबित हो गयी कि मृतक आदर्श चौहान को इन्ही लोगो ने मारा है और नामजद तहरीर गलत दी गयी थी । इस प्रकार से एफआईआर में नामजद आरोपीगण की नामजदगी गलत कर घटना कारित करने वाले सही अभियुक्तो गिरफ्तारी कर हिरासत में लेकर जेल भेजा जा रहा है ।
बताते चलें कि दिनांक 01.अगस्त.20263 को आदर्श चौहान पुत्र चन्देश्वर चौहान साकिन चखनी खास थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को पेट में चाकू मार कर कुछ लड़को द्वारा हत्या कर देना ।
घटना का कारण-
मृतक आदर्श चौहान पुत्र चन्देश्वर चौहान साकिन चखनी खास थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर ने घटना के पूर्व करीब पन्द्रह से बीस दिन पूर्व अभियुक्तगण से कहा सुनी व मारपीट हुई थी। उसी विवाद व कहा सुनी को लेकर अभियुक्तगण द्वारा मृतक आदर्श चौहान को चाकू मारकर हत्या कर दी गयी ।
विवरण बरामदगी-
1- चाकू(आलाकत्ल)
2- घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल वाहन(हिरो स्पलेण्डर, UP57CA3926 व UP57CE4940)
नोट- सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा 25000/- रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

