Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सेवानिवृत्त हुए 04 पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उपहार भेंट कर दी गई भावभीनी विदाई...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

सेवानिवृत्त हुए 04 पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उपहार भेंट कर दी गई भावभीनी विदाई

बलरामपुर जनपद बलरामपुर में कार्यरत चार पुलिसकर्मियों उपनिरीक्षक साजिद इमाम, उपनिरीक्षक श्री ब्रह्मानन्द, लीडिंग फाॅयरमैन राजकुमार सिंह, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस शिव गोपाल शुक्ला के अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर दिनांक 31.जुलाई.2026 को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पुलिस लाइन सभागार कक्ष में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के दीर्घ सेवाकाल, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने संपूर्ण सेवाकाल में ईमानदारी, साहस एवं सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उनका योगदान पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर महोदय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों उपनिरीक्षक साजिद इमाम, उपनिरीक्षक श्री ब्रह्मानन्द, लीडिंग फाॅयरमैन राजकुमार सिंह, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस शिव गोपाल को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक श्री बिहारी सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण सहित संबंधित पुलिसकर्मयों के परिवारीजन भी  उपस्थित रहे।