Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत पत्नी व 02 नाबालिग बच्चों की हत्या व स्वयं की गोली मारकर आत्महत्या की लोमहर्षक घटना का किया गया सफल अनावरण, नामजद अभियुक्त गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत पत्नी व 02 नाबालिग बच्चों की हत्या व स्वयं की गोली मारकर आत्महत्या की लोमहर्षक घटना का किया गया सफल अनावरण, नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

 बलरामपुर थाना कोतवाली देहात दिनांक 31.जुलाई.2026 को वादी श्री राजेश गिरी पुत्र नानबच्चा गिरी निवासी ग्राम झौहना गोसाईपुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली देहात पर सूचना दिया कि वादी का भाई बजरंगी गिरी लोगो को पैसा उधार देकर मदद करता था, उसने करीब उन्तीस लाख रुपये विपक्षी चन्द्रभान गिरी उर्फ दद्दन गिरी पुत्र राम छबीले निवासी लालपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर को दिया था । परन्तु चन्द्रभान गिरी उर्फ दद्दन द्वारा वह पैसा वादी के भाई बजरंगी के बार बार मागने पर भी वापस नहीं कर रहा था । इससे आहत होकर वादी के भाई बजरंगी ने अपनी पत्नी कोमल उम्र 25 वर्ष, बच्चे श्रद्धा उम्र तीन वर्ष एवं जयदीप उम्र लगभग एक वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दिया है तथा खुद भी आत्महत्या कर लिया प्रा0पत्र पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-314/2026 धारा 108 BNS पंजीकृत किया गया । निरीक्षण घटनास्थल के दौरान घटनास्थल से एक अदद अवैध तमंचा बारह बोर, दो अदद अवैध तमंचा तीन सौ पन्द्रह तीन अदद जिंदा कारतूस बारह बोर, एक अदद फायरशुदा  कारतूस बारह बोर, दो अदद जिंदा कारतूस तीन सौ पन्द्रह बोर, दो अदद फायरशुदा कारतूस तीन सौ पन्द्रह बोर, एक अदद कैंची व मृतक के भाइयों से मृतक का मोबाइल प्राप्त हुआ । जिसमें मृतक द्वारा मृत्युकालिक बयान के रूप में अपना वीडियो बनाकर अपने परिवार की हत्या कर तथा स्वयं की गोली मारकर आत्महत्या करने की बात का उल्लेख किया गया । जिसमें अभियुक्त चन्द्रभान गिरी उर्फ दद्दन गिरी पुत्र राम छबीले निवासी लालपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर से बार बार रूपया मांगने पर न देने के कारण चन्द्रभान गिरी को उत्तरदायी ठहराते हुए उक्त घटना कारित की गयी । 

पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत पत्नी व दो नाबालिग बच्चों की हत्या व स्वयं की गोली मारकर आत्महत्या की लोमहर्षक घटना से संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री गिरीजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 03.अगस्त.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-314/2026 धारा 108 BNS से संबंधित अभियुक्त चन्द्रभान गिरी उर्फ दद्दन गिरी पुत्र राम छबीले निवासी लालपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर को मुखबिर की सूचना पर कोडरी घाट के पास से गिरफ्तार किया गया, थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।