रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
हत्या का प्रयास करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद बांका बरामद
गोरखपुर थाना गुलरिहा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजीव तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 651/2026 धारा 109(1),118(2),351(3),352 भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त दीपचन्द पुत्र रामकिशुन निवासी सियारामपुर टोला कुदरिहा थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को घटना में प्रयुक्त एक अदद बांका के साथ गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
बताते चलें कि दिनांक 08.अगस्त.2026 की रात्रि में नाली में बाथरुम करने से मना करने पर अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की नीयत से वादी के परिजन को धारदार हथियार व लाठी डण्डे से मारा पीटा गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
