Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बाल दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन बहराइच में वामा खेलोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन, 32 प्रतिभाशाली बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बाल दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन बहराइच में वामा खेलोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन, 32 प्रतिभाशाली बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

बहराइच आज दिनांक 14 नवम्बर, 2026 को बाल दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, बहराइच में ‘वामा खेलोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम’ का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वामा सारथी, जनपद बहराइच की अध्यक्षा श्रीमती संयुक्ता श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं टेबल टेनिस खेलकर खेलोत्सव का उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात केक काटकर बच्चों के साथ बाल दिवस की खुशियां साझा कीं।

उल्लेखनीय है कि माह अगस्त, 2026 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु जनपदों एवं पीएसी वाहिनियों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना एवं उत्साहवर्धन हेतु वामा सारथी मुख्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र निर्गत किए गए। इसी क्रम में जनपद बहराइच के विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 32 प्रतिभाशाली बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर अध्यक्षा श्रीमती संयुक्ता श्रीवास्तव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत छात्र-छात्राओं का विवरण निम्नवत् हैः-

आयु वर्ग – 12 वर्ष अथवा उससे कम

* लम्बी कूद (बालक) – आर्यन यादव, (बालिका) – अनुप्रिया यादव।

40 मीटर दौड़ (बालक) – नारायन गोस्वामी, (बालिका) – आकृति सिंह।

किड्स जैवलिन थ्रो (बालक) – सुमित गुप्ता, (बालिका) – माही यादव।

4×40 मीटर रिले (बालक) – दिव्यांश यादव, रिषभ राजपूत, अमन पटेल, आदर्श यादव।

4×40 मीटर रिले (बालिका) – संजना शर्मा, आयुषी यादव, दृष्टि कुमारी, शिविका वर्मा।

गोला फेंक (बालक) – आरव आज़ाद, (बालिका) – हर्षिता चौरसिया।

आयु वर्ग – 12 वर्ष से अधिक एवं 15 वर्ष तक

लम्बी कूद (बालक) – शिवांश पटेल, (बालिका) – करिश्मा।

 50 मीटर दौड़ (बालक) – पियूष पाल, (बालिका) – अंशिका शर्मा।

 जैवलिन थ्रो (बालक) – ज्ञानदेव, (बालिका) – अलका यादव।

4×50 मीटर रिले (बालक) – अर्पित पटेल, अपूर्व कुमार, अभिनव यादव, दिव्यांशु कुमार।

 4×50 मीटर रिले (बालिका) – आयुषी पाण्डेय, कृतिका पासवान, नंदिता विश्वकर्मा, आकांक्षा सिंह।

गोला फेंक (बालक) – पियूष सिंह, (बालिका) – तृषा।

       कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, साथ ही खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया। खेलोत्सव का उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारना तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं, विशेषकर ‘खेलो इंडिया’ में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित करना है।

       इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री दिलीप द्विवेदी, पीएमएस स्कूल की प्रधानाचार्या एवं वामा सारथी सदस्य श्रीमती निशा सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण, स्कूल प्रबन्धन एवं जनसामान्य उपस्थित रहे।