रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर
कुशीनगर जनपद कुशीनगर में छठ महापर्व के दृष्टिगत आज दिनांक 15.नवम्बर.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा थाना रविन्द्रनगर धूस क्षेत्रान्तर्गत छठ घाटों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने हेतु यातायात व्यवस्था, पर्याप्त पार्किंग की सुविधा, मजबूत बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गोताखोर टीम की तैनाती, एम्बुलेंस एवं चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता तथा भीड़ नियंत्रण संबंधी सभी आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई। सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इन व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अत्यंत सतर्कता, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए गए।


