रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
जनपद बलरामपुर के थाना तुलसीपुर क्षेत्रांतर्गत हुई नकबजनी की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 1,28,650 रु0 नगद बरामद
बलरामपुर थाना तुलसीपुर वादी सुनील कुमार पुत्र फतेह बहादुर निवासी स्टेशन रोड थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि दिनांक 31.अक्टूबर.26 / 01.नवम्बर.26 की रात मे अभियुक्त अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू पुत्र नन्दलाल जायसवाल निवासी लाल चौराहा स्टेशन रोड़ निकट इण्डियन बैंक थाना तुलसीपुर जनपद बलरामुपर द्वारा दुकान की चाभी डुप्लीकेट बनवाकर दुकान के सटर का ताला खोलकर लकड़ी की पेटी/गल्ले मे लगभग एक लाख पचास हजार रूपये चोरी कर लिया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय मु0अ0सं0 139/2026 धारा 318(4), 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह थाना तुलसीपुर बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना तुलसीपुर पुलिस टीम द्वारा थाना तुलसीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 139/2026 धारा 318(4), 305(ए), 331(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू पुत्र नन्दलाल जायसवाल निवासी लाल चौराहा स्टेशन रोड़ निकट इण्डियन बैंक थाना तुलसीपुर जनपद बलरामुपर को तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन तीन नम्बर प्लेटफार्म से गिरफ्तार किया गया । कब्जे से चोरी का एक लाख अट्ठाइस हजार छः सौ पचास रुपये नगद, एक अदद गल्ले का लकड़ी का बाक्स, एक अदद काला बैग बरामद । संकलित साक्ष्यों के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

