रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को दिये गये आवश्यक निर्देश
बस्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का आयोजन बस्ती जिले में दिनांक 25, 30 अक्टूबर एवं दिनांक 01 नवंबर 2026 को किया जा रहा है। इस परीक्षा को नकल-विहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा व्यापक तैयारियां करते हुए आज दिनांक 24.अक्टूबर.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बस्ती श्री संजीव त्यागी व पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत, सहायक पुलिस अधीक्षक बस्ती/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी दहिया, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री कुलदीप सिंह यादव मय पुलिस बल द्वारा परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी और कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। जनपद बस्ती में परीक्षा केन्द्रों, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर रुके/ बसों में आवागमन कर रहे अभ्यर्थियो से संवाद कर परीक्षा से संबंधित उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर पुलिस से तत्काल सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया । सभी केंद्रों पर UPSSSC की गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश दिए गए। अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, घड़ी, या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। केवल प्रवेश पत्र और लेखन सामग्री की अनुमति दी गई है। महोदय द्वारा सभी केंद्र व्यवस्थापकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे UPSSSC द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा आश्वासन दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।









