Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दो बदमाश गिरफ्तार, तमकुही रोड पर यात्री को मारी थी गोली...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दो बदमाश गिरफ्तार, तमकुही रोड पर यात्री को मारी थी गोली

गोरखपुर तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर एक यात्री पर जानलेवा हमला कर गोली मारने वाले दो शातिर आरोपियों को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) गोरखपुर ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पश्चिमी छोर से घेराबंदी कर पकड़ा गया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुशीनगर जिले के रहने वाले दो युवकों के रूप में हुई है, जिनकी उम्र क्रमशः 25 और 21 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक, इनके पास से हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पुरानी रंजिश में मारी थी गोली जीआरपी पुलिस ने बताया कि बीते 19 अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे पीड़ित अपने परिवार के साथ तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन संख्या 15114 (गोमती नगर एक्सप्रेस) में सवार होने पहुंचे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पहले से घात लगाए बैठे दोनों आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। पीड़ित ने जब भागने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली पीड़ित के पैर में लगी। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। मामले में जीआरपी गोरखपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और उनके खिलाफ कई जिलों में मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी के खिलाफ जीआरपी गोरखपुर और कुशीनगर थानों में तीन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, उसके साथी के खिलाफ जीआरपी गोरखपुर, कुशीनगर और गोंडा जिलों के अलग-अलग थानों में कुल छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। जीआरपी दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।