Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 12 अदद मोबाइल बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 12 अदद मोबाइल बरामद

गोरखपुर थाना कैण्ट चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में महिला उप निरीक्षक दीपशिखा रंजन मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 593/26 धारा 303(2),352,351(3),3(5) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1.रोहित डोम पुत्र अनिल डोम निवासी कांशीराम आवास थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर, 2.अभय सिंह पुत्र श्याम बहादुर सिंह निवासी कांशीराम आवास थाना रामगढ़ताल जनपद  गोरखपुर व 3.सनी निषाद पुत्र धर्मेंद्र निषाद निवासी रामगढ़ थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को चोरी के बारह अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

बताते चलें कि दिनांक 16.अक्टूबर.2026 की रात्रि में लगभग 22:30 बजे वादी ई-रिक्शा से यूनिवर्सिटी चौराहा जा रहे थे, जिसमें पहले से ही दो लोग पीछे बैठे थे । यूनिवर्सीटी चौराहे के पास जब आवेदक ई-रिक्शे से उतरे तो ई-रिक्शा चालक बिना पैसे लिए तेजी से रिक्शा लेकर भाग गया, जब वादी ने अपना जेब चेक किए तो उन्हें ज्ञात हुआ कि उनका मोबाइल ई-रिक्शा चालक तथा पीछे बैठे दोनों लोगों ने चोरी कर लिया गया । जब वादी इ-रिक्शा के बारे में पता करते हुए कांशीराम आवास चिड़ियाघर पहुँचे, और ई-रिक्शा चालक से अपनी मोबाइल वापस मांगे तो अभियुक्तों द्वारा वादी को गाली-गुफ्ता व जान से मारने की धमकी दी गयी । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।