Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचते दुकानदार गिरफ्तार, 14 बंडल बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचते दुकानदार गिरफ्तार, 14 बंडल बरामद

गोरखपुर चिलुआताल पुलिस ने क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज और नायलान मांझा बेचने के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान नवापार चौराहे के पास स्थित एक किराना दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांझा बरामद करते हुए दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवापार चौराहे के पश्चिम तरफ स्थित एक दुकान पर छापेमारी की। वहां से पुलिस ने परमेश्वरपुर टोला नवापार निवासी मिथिलेश जायसवाल को रंगे हाथों प्रतिबंधित मांझा बेचते हुए दबोच लिया। दुकान की तलाशी लेने पर पुलिस को वहां से 14 बंडल अवैध चाइनीज/नायलान मांझा बरामद हुआ।पुलिस ने बताया कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।