Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप, ग्राम प्रहरियों/चौकीदारों के सम्मान एवं वेतन वृद्धि के उपलक्ष्य में, रिजर्व पुलिस लाइन्स बलरामपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर, 460 ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप, ग्राम प्रहरियों/चौकीदारों के सम्मान एवं वेतन वृद्धि के उपलक्ष्य में, रिजर्व पुलिस लाइन्स बलरामपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर, 460 ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित

जिलाधिकारी एवं पुलिस जय अधीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति में, मुख्य अतिथि माननीय विधायकगण द्वारा ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया गया मनोबल, ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर दिया गया जोर

बलरामपुर आज दिनांक 13.अक्टूबर.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, बलरामपुर में ग्राम प्रहरियों/ग्राम चौकीदारों के वेतन वृद्धि एवं सम्मान के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री पलटूराम, विधायक सदर एवं माननीय श्री कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक तुलसीपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिलाधिकारी बलरामपुर श्री विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के समस्त थानों एवं रिजर्व पुलिस लाइन्स से संबंधित कुल 460 ग्राम प्रहरियों/ग्राम चौकीदारों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों का मनोबल बढ़ाना, उनके योगदान को सम्मान देना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा ग्राम प्रहरियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि पुलिस व्यस्था में सुरक्षा के दृष्टिगत ग्राम प्रहरियों/ग्राम चौकीदारों की भूमिका व योगदान अति महत्वपूर्ण होता है तथा विभाग के प्रथम कड़ी के रूप में उपमा देते हुए ग्राम स्तर पर उनकी सक्रिय उपस्थिति, स्थानीय नागरिकों से बेहतर समन्वय तथा समय से महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराने से अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। ग्राम प्रहरी, क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच मजबूत संपर्क सूत्र के रूप में कार्य करते हैं तथा सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 उक्त आयोजन में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ग्राम प्रहरियों को कार्यक्रम में उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी महत्वपूर्ण सूचना अथवा संभावित अपराध की जानकारी तत्काल संबंधित थाने को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही गांवों में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने तथा स्थानीय स्तर पर पुलिस को सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम प्रहरियों की सुविधाओं एवं कल्याण पर विशेष जोर

माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रहरियों के कल्याण एवं सुविधाओं के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए, ग्राम प्रहरियों को पांच लाख रुपए की कैशलेश चिकित्सा सुविधा, वेतन वृद्धि एवं अन्य अनुमन्य सुविधाएं समय से उपलब्ध कराए जाने हेतु संबन्धित को निर्दिष्ट किया, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें। 

पुलिस व्यवस्था में ग्राम सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था की प्रथम कड़ी में ग्राम प्रहरियों/ग्राम चौकीदारों की भूमिका, योगदान, सूचना तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। जनपद बलरामपुर पुलिस अपराध नियंत्रण, जनसहयोग एवं बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।