रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
अपहरण का अपराध कारित करने के आरोप में 03 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृत व्यक्ति सकुशल बरामद
गोरखपुर थाना शाहपुर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष शाहपुर अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना शाहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 479/2026 धारा-140(1),115(2), 352,351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त 1.राधेश्याम विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय भूवर विश्वकर्मा निवासी सिद्धवारी जगदीशपुर कल्यानपुरम थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज 2. अमरनाथ साहनी पुत्र माताभीख निवासी छेतीबुजुर्ग थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज 3. गौरा यादव पुत्र श्री निवास यादव निवासी तेनुआ विशम्भरपुर थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से अपहृत को सकुशल बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 10.अक्टूबर.2026 को वादी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि आरोपीगण द्वारा वादी के बहनोई को जमीन लिखवाने के विवाद को लेकर मारपीट कर जबरन गाड़ी में बैठाकर कहीं ले जाया गया है। जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोकत पंजीकृत किया गया।
