रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर कोतवाली पुलिस ने निकाली बाइक रैली, असामाजिक तत्वों में खौफ प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त संदेश
गोरखपुर दुर्गा पूजा और विजयादशमी के पावन पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पर्व के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और आम जनता में सुरक्षा का पुख्ता भरोसा जगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंकज सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने बाइक रैली निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अपनी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पूरे कोतवाली क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। यह बाइक रैली हुड़दंगियों, शोहदों और असामाजिक तत्वों के लिए एक स्पष्ट और कड़ा संदेश था कि यदि किसी ने भी त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था को बिगाड़ने या शांति भंग करने की कोशिश की, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ तुरंत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस विशेष मार्च के जरिए पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले बाजारों तक भी पुलिस की सीधी पहुंच व उपस्थिति दर्ज हो सके। पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों पर गश्त करने के साथ-साथ प्रमुख पूजा पंडालों के आसपास के रास्तों का भी जायजा लिया। इसके अलावा, स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और पूजा समितियों के पदाधिकारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और आयोजकों को सीसीटीवी कैमरे चालू रखने तथा अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। पुलिस के इस आक्रामक और मुस्तैद तेवर से हुड़दंगियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों और महिलाओं में सुरक्षा का भाव और अधिक मजबूत हुआ है, जिससे सभी लोग बिना किसी डर के पर्व का आनंद ले सकें।

