Hot Posts

6/recent/ticker-posts

त्योहार आपका, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी: राजघाट पुलिस की बाइक गश्त से गूंजा सुरक्षा का संदेश तुर्कमानपुर-पांडेयहाता समेत प्रमुख इलाकों में पुलिस का रूट मार्च, आयोजकों से संवाद कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

त्योहार आपका, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी: राजघाट पुलिस की बाइक गश्त से गूंजा सुरक्षा का संदेश तुर्कमानपुर-पांडेयहाता समेत प्रमुख इलाकों में पुलिस का रूट मार्च, आयोजकों से संवाद कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक

गोरखपुर आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए राजघाट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के आदेश, एसपी सिटी निमिष पाटिल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के निर्देशन में राजघाट थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बाइक गश्त और रूट मार्च किया।

पुलिस की बाइक गश्त तुर्कमानपुर, पांडेयहाता समेत थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख प्रतिमा स्थलों से होकर गुजरी। इस दौरान पुलिस टीम ने पंडालों के आयोजकों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने आयोजकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए।

पंडालों और प्रतिमा स्थलों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है। पुलिसकर्मियों की लगातार फुट पेट्रोलिंग और बाइक पेट्रोलिंग से असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है।

राजघाट पुलिस की इस पहल में धार्मिक आस्था और कानून-व्यवस्था दोनों को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य है कि श्रद्धालु बिना किसी भय के पूजा-अर्चना और पर्व का आनंद ले सकें, वहीं किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत न मिले।

बाइक गश्त के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी ने लोगों को यह भरोसा भी दिलाया कि खाकी सिर्फ कानून लागू करने वाली वर्दी नहीं, बल्कि संकट के समय जनता के साथ खड़ी रहने वाली सुरक्षा की ढाल भी है। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि पर्व के दौरान शांति भंग करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम की लगातार सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है। पुलिस का संदेश साफ है—आस्था का सम्मान होगा, सौहार्द कायम रहेगा और कानून तोड़ने वालों पर खाकी की नजर रहेगी।