Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खोराबार पुलिस दुर्गा पूजा और दशहरा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद, निकाली गई बाइक रैली त्योहारों की पवित्रता और शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। - एक्शन किंग सुधांशु सिंह, थाना प्रभारी खोराबार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

खोराबार पुलिस दुर्गा पूजा और दशहरा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद, निकाली गई बाइक रैली त्योहारों की पवित्रता और शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। - एक्शन किंग सुधांशु सिंह, थाना प्रभारी खोराबार

गोरखपुर खोराबार थाना क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को अत्यंत शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निर्भीक वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 'मिशन शक्ति' अभियान और त्योहारी सीजन के मद्देनजर, थाना प्रभारी खोराबार सुधांशु सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में एक भव्य और प्रभावशाली पुलिस बाइक रैली निकाली गई। इस रैली ने पूरे इलाके में सुरक्षा का एक कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है, जिससे आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। यह बाइक रैली थाना खोराबार के अंतर्गत आने वाले सभी पुलिस चौकियों और हल्का क्षेत्रों से होते हुए गुजरी। इस दौरान रैली ने क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों, बाजारों और प्रमुख दुर्गा पूजा पंडाल स्थलों का दौरा किया। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं, युवतियों, बालिकाओं और आम नागरिकों के मन में यह अटूट विश्वास जगाना था कि पुलिस हर पल, हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। त्योहारों के दौरा मेलों और बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए, यह पुलिस गश्त असामाजिक तत्वों, हुड़दंगियों और मनचलों के लिए एक कड़ी चेतावनी साबित हो रही है। 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए थाना प्रभारी सुधांशु सिंह के नेतृत्व में निकले इस पुलिस मार्च ने यह बिल्कुल साफ कर दिया है कि दुर्गा पूजा और दशहरा के इस पावन पर्व पर यदि किसी ने भी व्यवस्था में खलल डालने या क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की जरा भी कोशिश की, तो पुलिस ऐसे तत्वों से बेहद सख्ती से निपटेगी। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है और एंटी-रोमियो स्क्वाड को भी पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। खोराबार पुलिस के इस कड़े रुख, सक्रियता और अखंड सुरक्षा चक्र से अपराधियों और उपद्रवियों के हौसले पूरी तरह पस्त हैं। वहीं दूसरी ओर, क्षेत्र की आम जनता ने पुलिस के इस सराहनीय कदम की भूरी-भरी प्रशंसा की है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस के इस कड़े पहरे और मुस्तैदी के कारण वे बिना किसी डर या संकोच के, पूरे हर्षोल्लास और उत्सव के साथ दुर्गा पूजा और दशहरा का पावन पर्व मना सकेंगे।