Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों तथा चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ व्यापक स्तर पर पैदल गश्त की गई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती, श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकांत के मार्गदर्शन में, आगामी शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा के पावन पर्व को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बस्ती पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज दिनांक 16.अक्टूबर.2026 को जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों तथा चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ व्यापक स्तर पर पैदल गश्त की गई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जनपद के सभी प्रमुख चौराहों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर कड़ी निगरानी रखते हुए क्षेत्र में स्थापित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों व प्रतिमा स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित पूजा समितियों के पदाधिकारियों से संवाद स्थापित कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । साथ ही साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख सर्राफा दुकानों के मालिकों व दुकानदारों से वार्ता की गई, उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा सतर्क रहने की अपील की गई। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों, वाहनों और लावारिस वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गई ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके । इस व्यापक अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के मन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और त्योहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।