रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
सहजनवा पुलिस ने दो घंटे में ढूंढ निकाला पांच साल का मासूम, रोते हुए परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान कस्बा क्षेत्र से अचानक लापता हो गया था बच्चा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
गोरखपुर थाना सहजनवा पुलिस ने मानवता और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए कस्बा क्षेत्र से अचानक लापता हुए एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे को महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है ।पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस टीम का दिल से आभार जताया ।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा सहजनवा का रहने वाला एक 5 वर्षीय बालक खेलते-खेलते अचानक कहीं गायब हो गया है । परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला । अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने तुरंत स्थानीय थाने को मामले की जानकारी दी ।
मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम ने संभाला मोर्चा मासूम बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई ।मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाने की मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम को तुरंत खोजबीन के काम में लगाया गया । पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए कस्बा सहजनवा और आसपास के प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया ।
परिजनों ने जताया आभार पुलिसकर्मियों की सक्रियता रंग लाई और कड़ी मशक्कत के बाद मात्र दो घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल ढूंढ निकाला गया । जब बच्चा अपनी मां की गोद में पहुंचा, तो परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े । इस सराहनीय और त्वरित सफलता को अंजाम देने वाले थानाध्यक्ष एक्शन किंग संजय कुमार मिश्रा व पुलिस टीम में स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक और आरक्षी मुख्य रूप से शामिल रहे
