रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा चोर को गिरफ्तार कर चोरी का 01 अदद विद्युत मोटर बरामद किया गया
बस्ती थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 260/2026 धारा 303(2), BNS से संबधित प्रकाश में आये अभियुक्त विक्की पुत्र उदलेश सोनकर को आज दिनांक 03.अक्टूबर.2026 को समय करीब एक बजे भैसा पाण्डेय गाँव के आरबीएस ईंट भट्ठा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से थाना मुण्डेरवा क्षेत्र से चोरी गया एक अदद विद्युत मोटर (टुल्लू पम्प) तथा विभिन्न चोरियों से संबंधित तेरह हजार पांच सौ रूपये नगद बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बस्ती भेजा जा रहा है।
बताते चलें कि वादी द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 03/04.अगस्त.2026 को वादी के धान के खेत मे सिचाई करने के लिये लगाए गये लुबिया कम्पनी के विद्युत मोटर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना मुण्डेरवा पर मु0अ0सं0- 260/2026 धारा 303(2), BNS पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
