रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 02 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तो को 1 किलो 200 ग्राम गांजा (अवैध मादक पदार्थ) के साथ किया गया गिरफ्तार
बस्ती थाना कप्तानगंज श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉक्टर यशवीर सिंह के आदेश के क्रम मे जनपद बस्ती मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकान्त के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री बृजेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व मे थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 27.सितम्बर.2026 को उप निरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी मय हमराह कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान व मुखबिर खास की सूचना पर पहुँचकर गढहा गौतम अण्डर पास से दो व्यक्तियो को एक झोले में लिये अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया तथा पकड़े गये व्यक्तियो से नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम अतुल पाठक पुत्र स्वर्गीय राधिका प्रसाद पाठक उम्र करीब 54 वर्ष बताया तथा दुसरा व्यक्ति अपना नाम अविनाश मिश्रा उर्फ चुन्नू ज्योतिष पुत्र स्वर्गीय शेषनाथ मिश्रा, निवासीगण ग्राम डुहवा मिश्र, थाना छावनी, जनपद बस्ती उम्र करीब 55 वर्ष बताया गया । अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म धारा 8/20 NDPS Act का अपराध व अपराध की प्रकृत्ति बताकर समय करीब 13.40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा बरामद माल को कब्जा पुलिस में लेकर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0-261/2026 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्णकर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।