Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़िता / आवेदिका के कुल 7,800 रुपये वापस कराया गया...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़िता / आवेदिका के कुल 7,800 रुपये वापस कराया गया

गोरखपुर थाना राजघाट साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजघाट गौरव वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर थाना स्थानीय की साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप सात हजार आंठ सौ रुपये की धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करायी गयी । 

बताते चलें कि दिनांक 03.अक्टूबर.2025 को साइबर ठग द्वारा पीड़िता से संपर्क कर प्लास्टिक उत्पाद व्यापारी बनकर  संदिग्ध लिंक भेजकर उन्हे विश्वास में लेकर यूपीआई के माध्यम से फ्रॉड किया गया एवं पीड़िता के खाते से धनराशि निकाल ली गयी । पीड़िता द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई । शिकायत प्राप्त होने पर राजघाट पुलिस द्वारा संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर एवं लगातार प्रभावी पैरवी के माध्यम से पीड़िता के पैसे MRM पोर्टल के माध्यम से वापस कराये गये ।