Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अम्मा आश्रय निकेतन में दो बच्चों का अन्नप्राशन, सुंदरकांड पाठ के साथ बेसहारा माताओं की सेवा का संदेश..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

अम्मा आश्रय निकेतन में दो बच्चों का अन्नप्राशन, सुंदरकांड पाठ के साथ बेसहारा माताओं की सेवा का संदेश

गोरखपुर नगर निगम गोरखपुर के सहयोग से मातृ आंचल सेवा संस्थान, गोरखनाथ द्वारा संचालित अम्मा आश्रय निकेतन में दो नन्हे बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार का पावन आयोजन किया गया। बच्चों के स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए सुंदरकांड पाठ, कथा वाचन एवं भक्ति संगीत का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम को सफल एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने में श्री प्रमोद द्विवेदी जी का विशेष योगदान रहा। उनके सक्रिय प्रयास एवं सहयोग से कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से पूरा किया गया। वहीं पूरे कार्यक्रम का आयोजन श्री गिरजा शंकर तिवारी जी के सौजन्य एवं सहयोग से हुआ। उन्होंने आयोजन की जिम्मेदारी लेते हुए बच्चों के लिए नए वस्त्र, बर्तन एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।

अन्नप्राशन संस्कार में पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय जी, महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी जी एवं श्री गिरजा शंकर तिवारी जी का विशेष स्नेह एवं आशीर्वाद रहा। उनके द्वारा बच्चों को 56 भोग में से खीर खिलाकर  अन्नप्राशन कराया गया तथा उन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई

कार्यक्रम में संरक्षक श्री गिरजा शंकर तिवारी जी, कथावाचक पं. विद्यापति पाठक जी, योगाचार्य श्री राम गुलाब प्रजापति जी, श्री राजकुमार तिवारी जी, श्री नंदलाल साहनी जी, श्री बी.एन. श्रीवास्तव जी, तहसीलदार महोदय, 

, श्री प्रमोद द्विवेदी जी, श्री अनिल किशोर पांडेय जी ,विपिन शाही ,अरविंद यादव सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। पं. विद्यापति पाठक जी द्वारा कथा वाचन एवं सुंदरकांड पाठ किया गया तथा भक्ति संगीत ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल किशोर पांडेय जी द्वारा आश्रम में निवासरत माताओं के लिए राशन सामग्री, चावल, साड़ियां, मैक्सी एवं अन्य नए वस्त्र प्रदान किए गए। 

डॉ. पवन यादव,  पिंकी गुप्ता एवं पुष्पलता सिंह अम्मा,डॉ. विपिन शाही एवं अरविंद यादव सहित अन्य सहयोगियों ने अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह से स्वागत कर कार्यक्रम एवं आश्रम की सेवा गतिविधियों में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। 

पुष्पलता सिंह अम्मा अपनों से ठुकराई माताओं हेतु संस्था की स्थापना की। नगर निगम गोरखपुर के सहयोग से

मातृ आंचल सेवा संस्थान द्वारा संचालित अम्मा आश्रय निकेतन उन बेसहारा माताओं के लिए सहारे का घर है, जो सड़क किनारे अथवा सार्वजनिक स्थानों पर लावारिस अवस्था में मिलती हैं और पुलिस अथवा प्रशासन के सहयोग से आश्रम तक पहुंचाई जाती हैं। यहां मुख्य रूप से शारीरिक एवं मानसिक रूप से दिव्यांग अथवा अस्वस्थ माताओं को आश्रय, भोजन, वस्त्र एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। कई बार गर्भवती अवस्था में बेसहारा मिली महिलाओं को भी संस्था द्वारा यथासंभव संरक्षण एवं देखभाल प्रदान की जाती है।

संस्था की संस्थापिका पुष्पलता सिंह ‘अम्मा’ का कहना है कि ये माताएं भी इसी समाज और इसी धरती की हैं। कभी इन्होंने अपने परिवार को संभाला होगा, लेकिन जीवन के किसी मोड़ पर जब अपनों ने इनका साथ छोड़ दिया तो इनके जीवन में अकेलापन और पीड़ा आ गई। ऐसे में समाज का थोड़ा-सा अपनापन भी इनके लिए बहुत बड़ा सहारा बन सकता है।

उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि लोग अपने जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ अथवा किसी अन्य शुभ अवसर को इन माताओं के बीच मनाएं, उन्हें भोजन कराएं, उनके साथ कुछ समय बैठकर बात करें और उनका आशीर्वाद लें। संस्था का मानना है कि वर्ष में यदि कोई व्यक्ति केवल एक दिन के भोजन की जिम्मेदारी भी ले ले, तो इससे इन माताओं का पेट भरने के साथ उन्हें अपनत्व का एहसास भी मिलेगा।

पुष्पलता सिंह ‘अम्मा’ ने कहा कि किसी बेसहारा मां के चेहरे पर मुस्कान लाना और उसके साथ कुछ पल अपनेपन से बिताना मानवता की सबसे सुंदर सेवा में से एक है। उन्होंने समाज के सक्षम एवं संवेदनशील लोगों से आगे आकर इन माताओं के साथ समय बिताने और यथासंभव सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में पुष्पलता सिंह अम्मा ने समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त कर अन्य लोगों से भी माताओं के सहयोग हेतु आने की अपील की।