रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद आलाकत्ल बांका (लोहे की दाव), 01 अदद बनियान रक्त रंजित (घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहनी हुई) , 01 अदद मोबाईल फोन बरामद
गोरखपुर थाना बांसगांव अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलायें जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव, क्षेत्राधिकारी खजनी व सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार यश क्षेत्राधिकारी लाईन्स/अपराध के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बांसगांव मय पुलिस टीम, एसओजी टीम, एंटीथेफ्ट टीम, स्वॉट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 375/2026 धारा 103(1) भा0न्या0सं0 से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्त संतोष मिश्रा को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद आलाकत्ल बांका (लोहे की दाव), एक अदद बनियान रक्त रंजित (घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहनी हुई) , एक अदद मोबाईल फोन बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 17.सितम्बर.2026 को वादी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के चचेरे भाई को धारधार हथियार से मारकर हत्या कर दी गयी है । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
घटना के अनावरण हेतु आंठ टीमो का गठन किया गया तथा लगभग पचास से अधिक सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन व लगभग तीन सौ मोबाइल नम्बरो का सीडीआर के विश्लेषण व मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त संतोष मिश्रा द्वारा अपनी पत्नी से मृतक का अवैध संबंध का शक होने पर दिनांक 17.सितम्बर.2026 को वादी के चचेरे भाई के सिर पर लोहे की बांका (दाव) से प्रहार कर हत्या कर दिया गया ।

