रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
ऑपरेशन CyVajra अभियान के अंतर्गत बहराइच पुलिस की साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही लोन दिलाने का झांसा देकर खुलवाते थे बैंक खाते बैंक खातों का दुरुपयोग कर ऐसे बैंक खातों में साइबर फॉड का पैसा मंगाने वाले 03 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार विभिन्न बैंकिंग दस्तावेज, 09 मोबाइल, 01 कार, ₹3,90,000 नगदी बरामद
बहराइच थाना हरदी श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 पुलिस श्री राजीव कृष्ण द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन CyVajra अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर/ साइबर क्राइम श्री नारायण दत्त मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थाना खैरीघाट पुलिस एवं स्वाट टीम को साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
बताते चलें कि थाना हरदी पुलिस को दिनांक 15/16.सितम्बर.2026 को वादी प्रमुख पुत्र दूजी निवासी ग्राम सिसैय्या चूड़ामणि थाना हरदी बहराइच तथा नारायण वर्मा पुत्र परमेश्वर निवासी सिकन्दरपुर थाना हरदी बहराइच द्वारा तहरीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विपक्षीगण ने लोन कराने के नाम पर कूटरचित ढंग से उसका विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाया तथा उक्त खाते में उनके मोबाइल नंबर लिंक करा दिये। तत्पश्चात् अभियुक्तों ने वादी की पासबुक, एटीएम, चेकबुक, मोबाइल नम्बर अपने कब्जे में रखकर विभिन्न राज्यों के लोगों से साइबर ठगी की। वादी को इसकी जानकारी होने तथा इसका विरोध करने पर विपक्षीगण ने उनके साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी तथा डरा-धमकाकर क्रमशः दोनों वादियों से दो लाख चालीस हजार रुपए व चार हजार आंठ सौ रुपए भी उनके बैंक खातों से निकलवा लिए। उक्त तहरीर के आधार पर थाना हरदी में क्रमशः मु0अ0सं0 319/26 व 320/26 धारा 318(4), 308(5), 352, 351(3) बीएनएस व 66D आईटी एक्ट बनाम 1.सुफियान पुत्र मोहम्मद अय्यूब, 2.समीर अहमद पुत्र जलील अहमद 3.कृष्णा मुरारी प्रसाद पुत्र भगत प्रसाद पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना खैरीघाट पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम गठित की गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में गठित संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विवेचना के क्रम में प्राप्त इलेक्ट्रानिक सूत्रों व मुखबिर की सूचना पर मुकदमें के वांछित तीनों अभियुक्तों को राजापुर मोहल्ला, हाईवे किनारे से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से कुल नौ मोबाइल फोन, सात आधार कार्ड, पच्चीस एटीएम कार्ड, चौदह चेकबुक, एक डीएल, एक पैन कार्ड, एक पासबुक, बारह विजिटिंग कार्ड, एक बैग, एक वैगनार कार तथा तीन लाख नब्बे हज़ार रुपए नगद बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

