Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा जनपद बलरामुपर में म्युजिक सिस्टम के शोर से छात्रा की हुई मौत के परिप्रेक्ष्य में अधोवर्णित की गई कृत कार्यवाही...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा जनपद बलरामुपर में म्युजिक सिस्टम के शोर से छात्रा की हुई मौत के परिप्रेक्ष्य में अधोवर्णित की गई कृत कार्यवाही
 
बलरामपुर जनपद बलरामपुर के डिवाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा/मृतका वैष्णवी तिवारी पुत्री सोनू तिवारी ग्राम गुलरिहा पोस्ट गंगापुर थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थ नगर उम्र करीब सात वर्ष की कथित तौर पर म्युजिक सिस्टम के शोर से हुई मृत्यु के परिप्रेक्ष्य में वादी आशीष कुमार उपाध्याय (प्रबंधक) डिवाइन पब्लिक स्कूल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में मु0अ0सं0 221/26 धारा 105,223 बी0एन0एस0 बनाम अभियुक्तगण चन्द्र प्रकाश वर्मा पुत्र लल्ला (बालाजी हाईटेक डी0 जे0 मालिक) निवासी रघुनाथपुर इटवा,थाना-रेहरा बाजार व रामपाल सैनी पुत्र बड़कऊ सैनी (बालाजी हाईटेक डी0 जे0 ऑपरेटर) निवासी मोहल्ला खलवा थाना-को0 नगर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। 

उक्त प्रकरण से सम्बन्धित की गई कृत कार्यवाही का विवरण इस प्रकार है-

1- अभियुक्तगण चन्द्र प्रकाश वर्मा पुत्र लल्ला (बालाजी हाईटेक डी0 जे0 मालिक) निवासी रघुनाथपुर इटवा,थाना-रेहरा बाजार व रामपाल सैनी पुत्र बड़कऊ सैनी (बालाजी हाईटेक डी0 जे0 ऑपरेटर) निवासी मोहल्ला खलवा थाना-कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर की गिरफ्तारी की गई।
2- घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या यू0पी0-43 बी0टी0 5995 (पिकअप) की बरामदगी।
3- डी0 जे0 साउंड सहित सहवर्ती उपकरण की बरामदगी। 
4- विवेचनात्मक कार्यवाही के दृष्टिगत घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज संरक्षित  कराया गया।
5- चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र कुमार यादव,पुलिस चौकी-मेवालाल थाना कोतवाली नगर को निलंबित किया गया।
6- प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर संतोष मिश्रा के शिथिल पर्यवेक्षण के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी पुलिस अधिकारियों की (दण्ड एवम् अपील) नियमावली 1991 के अन्तर्गत “कारण बताओ नोटिस/स्पष्टीकरण”  निर्गत किया गया।
7- जनपद/थाना/चौकी स्तर पर, सघन अभियान चलाकर डी0 जे0 संचालकों के साथ गोष्ठी कर, 
8- समस्त डी० जे० संचालकों को चेतावनी/नोटिस दी गई।
9- मानक के अनुरूप ही डी0 जे0 ध्वनि प्रसारित किए जाने का कठोर निर्देश दिया गया।
10- माननीय उच्चतम न्यायालय/शासन के आदेशों-निर्देशों का अक्षरश: पालन करने हेतु अवगत कराया गया।