Hot Posts

6/recent/ticker-posts

यूपी में ई-चालान सिस्टम बंद, अब नहीं कटेगा पुरानी व्यवस्था से चालान, जल्द आएगा नया सिस्टम...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

यूपी में ई-चालान सिस्टम बंद, अब नहीं कटेगा पुरानी व्यवस्था से चालान, जल्द आएगा नया सिस्टम

लखनऊ उत्तर प्रदेश में वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश भर में पुरानी ई-चालान व्यवस्था को बुधवार रात से बंद कर दिया गया है। यातायात निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अब पुरानी व्यवस्था से किसी भी वाहन का चालान नहीं किया जाएगा।

यातायात निदेशालय के अनुसार पुरानी व्यवस्था का लंबित काम पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुरानी ई-चालान व्यवस्था के लंबित आंकड़ों और जरूरी रिकॉर्ड को नई व्यवस्था में स्थानांतरित (माइग्रेट) किया जा रहा है।

निर्देशालय ने प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि न्यायालय और लोक अदालत की रसीदों का डाटा रात 12 बजे से पहले अपलोड कर दिया जाए। यह डाटा बुधवार रात फीड कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि नई प्रणाली के लागू होने तक चालान की कार्रवाई रोकी गई है। यातायात पुलिस जल्द ही नई और अत्याधुनिक ई-चालान प्रणाली लागू करेगी। इस दौरान अगर कहीं भी लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।