रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा जनपद बस्ती में विभिन्न थानान्तर्गत हुई चोरियों का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 02 अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ किया गया गिरफ्तार
बस्ती थाना वाल्टरगंज दिनांक 07.अगस्त.2026 को पैड़ा चौराहे पर स्थित मोबाईल की दुकान का ताला तोड़कर लैपटाप, प्रिंटर व अन्य सामान सहित नकद आंठ हजार रुपया चोरी हुआ था जिसके सम्बंध में थाना वाल्टरगंज पर मु0अ0स0 182/2026 धारा 305(a) BNS पंजीकृत किया गया था जिसमें विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये दो अभियुक्त 1. जितेन्द्र उर्फ चुन्नीलाल पुत्र शिवदास निवासी टाउन क्लब के पीछे कालीकुंज बैरिहवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र करीब 25 वर्ष 2. राजकुमार पुत्र प्रेमशंकर निवासी कटरा पानी टंकी थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र 35 वर्ष को आज दिनांक 03.अक्टूबर.2026 को समय 07.19 बजे भिटिया से पड़िया रोड पर नहर पुलिया पुर्सिया गाँव मोड़ थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 182/2026 में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई तथा गौरा चौराहा पर स्थित मोबाईल की दुकान में हुई चोरी का भी सामान बरामद हुआ जिसके आधार पर थाना वाल्टरगंज पर आज दिनांक 03.अक्टूबर.2026 को मु0अ0स0 229/2026 धारा 317(2), 317(4) BNS पंजीकृत किया गया।
