रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना हरैया पुलिस द्वारा गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित ध्वनि मानकों से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने वाले 02 डीजे संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनके डीजे उपकरणों को भी सीज किया गया
बस्ती थाना हरैया क्षेत्रान्तर्गत डीजे संचालकों द्वारा निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन किए जाने पर मौके पर ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्र के माध्यम से ध्वनि स्तर की जांच के दौरान निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालकों के विरुद्ध दिनांक 22-सितम्बर-2026 को थाना हरैया पर मु0अ0सं0 273/2026 के अंतर्गत धारा 270, 292, 352, 351(3) बीएनएस एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया था जिसके क्रम में आज दिनांक 03-अक्टूबर-2026 को 02 डीजे संचालको क्रमशः 01.आलोक वर्मा पुत्र तेज बहादुर वर्मा ग्राम बरहपुर थाना हरैया जनपद बस्ती। 02. सुजीत कनौजिया पुत्र सीता शरण ग्राम थाना खास थाना हरैया जनपद बस्ती के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस की कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया तथा उनके डीजे उपकरणों को भी सीज किया गया।
उक्त प्रकरण में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह थाना हरैया जनपद बस्ती।
2. का0 शिव यादव थाना हरैया जनपद बस्ती।
3. का0 धर्मेन्द्र यादव थाना हरैया जनपद बस्ती।
बस्ती पुलिस की अपील-
बस्ती पुलिस द्वारा सभी डीजे संचालकों एवं आयोजकों से अपील की जाती है कि निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करें तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
