Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कच्ची शराब के खिलाफ राजघाट पुलिस का बड़ा एक्शन 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, दोनों का पहले से है आपराधिक इतिहास....

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

कच्ची शराब के खिलाफ राजघाट पुलिस का बड़ा एक्शन 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, दोनों का पहले से है आपराधिक इतिहास

गोरखपुर थाना राजघाट अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में राजघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बीस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राजघाट गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक पूनम और पुलिस टीम ने की।

पुलिस ने सोनी सोनकर पत्नी शम्भू सोनकर, निवासी चकरा अव्वल अमरूदमंडी और उदासी देवी पत्नी स्वर्गीय कन्हैया लाल, निवासी लालडिग्गी बसन्तपुर, थाना राजघाट को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से दस-दस लीटर, कुल बीस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

पहले भी दर्ज हो चुके हैं मुकदमे-

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सोनी सोनकर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के मामलों के अलावा एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उदासी देवी के खिलाफ वर्ष 2021, 2023 और 2024 में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

इस कार्रवाई के संबंध में थाना राजघाट में मु0अ0सं0 0177/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

महिला पुलिस टीम ने संभाली कार्रवाई-

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा, महिला उपनिरीक्षक पूनम, महिला उपनिरीक्षक संध्या पाल, महिला कांस्टेबल अमृता यादव और महिला कांस्टेबल पूर्णिमा सिंह शामिल रहीं।

 पुलिस रिकॉर्ड में दोनों महिलाओं का पूर्व आपराधिक इतिहास सामने आने के बाद यह कार्रवाई अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।