Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आवेदक के कुल ₹50,000/-(पचास हजार रूपये) वापस कराया गया...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

आवेदक के कुल ₹50,000/-(पचास हजार रूपये) वापस कराया गया

गोरखपुर थाना चिलुआताल साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अनुराग सिंह के पर्वेक्षण में व थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में मय साइबर सेल प्रभारी सचिदानंद पाण्डेय मय टीम थाना चिलुआताल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर एवं संबंधित बैंकों से लगातार समन्वय स्थापित कर आवेदक की फ्रॉड/गलत स्थानांतरित धनराशि को सुरक्षित (होल्ड) कराया गया तथा विधिक/बैंक प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए पीड़ित का पैसा उसके मूल खाते में रिफंड कराया गया।

बताते चलें कि वादी द्वारा ऑनलाइन यूपीआई (फोनपे) के माध्यम से पांच हजार रुपए का भुगतान किया जाना था, किंतु असावधानी/गलतीवश पीड़ित के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) खाते (सं.-416751563901) से पचास हजार रुपए की धनराशि फेडरल बैंक के खाता संख्या-25030200000949 में ट्रांसफर हो गई। वादी द्वारा तत्काल थाना चिलुआताल स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर आकर सूचना दी गई। साइबर सेल टीम थाना चिलुआताल द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (1930) पर शिकायत (एक्नॉलेजमेंट नं. 33106240077539) दर्ज कर संबंधित बैंकों (SBI एवं Federal Bank) को तुरंत नोडल मेल व पोर्टल के माध्यम से पत्राचार किया गया, जिससे संपूर्ण धनराशि पचास हजार रुपए को लेयर-1 खाते (फेडरल बैंक) में लीन/होल्ड करा दिया गया। तत्पश्चात साइबर सेल टीम के निरंतर प्रयास से बैंक प्रक्रिया पूर्ण कराकर होल्ड धनराशि पचास हजार रुपए वादी के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते (सं.-568502010019150) में सफलता पूर्वक रिफंड करा दी गई।

बरामदगी की टीम-

1. साईबर नोडल उप निरीक्षक सच्चिदानन्द पाण्डेय थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर ।

2. उप निरीक्षक अन्जना कुश्वाहा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर ।

3. कांस्टेबल पंकज कुमार पाण्डेय थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

4.कांस्टेबल  विवेक चौरसिया थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर ।

5.कांस्टेबल सचिन कुमार थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर।