Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर के प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर ACR (2024-25) भरने से वंचित कर्मचारियों का चिन्हीकरण कराकर , पोर्टल खुलवाकर ACR जल्द से जल्द भरवाने का ज्ञापन दिया - रूपेश...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर के प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर ACR (2024-25) भरने से वंचित कर्मचारियों का चिन्हीकरण कराकर , पोर्टल खुलवाकर ACR जल्द से जल्द भरवाने का ज्ञापन दिया - रूपेश

गोरखपुर 12 अक्टूबर, सोमवार आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा, गोरखपुर के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग, गोरखपुर के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर उनको वर्ष 2024-25 की ऑनलाइन वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) भरने से वंचित या छूटे हुए कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया तथा इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2024-25 की ACR को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करने की व्यवस्था लागू की गई थी। हालांकि, प्रक्रिया की नवीनता और तकनीकी कारणों की वजह से गोरखपुर क्षेत्र के विभिन्न खण्डों में कार्यरत कई कर्मचारियों का ACR ऑनलाइन दर्ज नहीं हो पाया। इसके चलते कई कर्मचारियों की ACR बिना भरे ही "Accepted" या "Reviewed" प्रदर्शित हो रही है।
परिषद अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समय से ACR दर्ज न होने के कारण पात्र एवं वरिष्ठ कर्मचारियों की पदोन्नति और अन्य सेवा संबंधी कार्य बाधित होने की आशंका है, जिससे कर्मचारियों में भारी निराशा और असंतोष व्याप्त है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता से निम्नलिखित मांगें रखीं:

 संबंधित खण्डों में छूटे हुए कर्मचारियों का तत्काल चिह्नीकरण कराया जाए।

 शासन स्तर पर वार्ता कर वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन पोर्टल को पुनः खुलवाया जाए ताकि वंचित कर्मचारी अपनी ACR प्रक्रिया पूर्ण कर सकें।

 * पदोन्नति प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु इस समस्या का त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान किया जाए।

मुख्य अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए समस्या के शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान हेतु सभी अधिशासी अभियंताओं को पत्र लिखने का आश्वासन दिया।