रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
साइबर ठगो ने छीनी ₹50 हजार की मुस्कान, गोरखपुर पुलिस ने रकम लौटाई तो चेहरे पर फिर लौटी खुशी
कोतवाली साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से पीड़िता के खाते में वापस हुई पूरी रकम, बैंक से समन्वय कर पुलिस ने रोकी ठगी की कमाई
गोरखपुर थाना कोतवाली साइबर ठगी का शिकार होने के बाद जब खाते से मेहनत की कमाई के ₹50 हजार गायब हुए तो पीड़िता के सामने चिंता और परेशानी खड़ी हो गई। लेकिन गोरखपुर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ ठगी की रकम को होल्ड कराया, बल्कि बैंक से समन्वय स्थापित कर पूरे ₹50 हजार वापस कराने में सफलता हासिल की।
रकम वापस मिलने की सूचना जैसे ही पीड़िता को मिली, उसके चेहरे पर राहत और खुशी साफ नजर आई। जिस रकम के वापस मिलने की उम्मीद धुंधली पड़ गई थी, वह पुलिस की सक्रियता से दोबारा उसके खाते में पहुंच गई। पीड़िता ने इसके लिए गोरखपुर पुलिस की टीम का धन्यवाद किया।
पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराधियों ने पीड़िता के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर कुल ₹50,000 निकाल लिए थे। मामले की शिकायत थाना कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क पर पहुंची। टीम ने बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और MRM पोर्टल के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम ने संबंधित बैंक से संपर्क कर ठगी की रकम को होल्ड कराया। लगातार समन्वय और कार्रवाई के बाद 08 अक्टूबर 2026 को पूरी ₹50 हजार की धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई।
साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़िता को मिली राहत साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसे में गोरखपुर पुलिस द्वारा थाने स्तर पर सक्रिय की गई साइबर हेल्प डेस्क पीड़ितों के लिए मददगार साबित हो रही हैं। कोतवाली की इस कार्रवाई ने एक बार फिर दिखाया कि साइबर ठगी के बाद समय पर शिकायत करना रकम वापस पाने में बेहद अहम हो सकता है।
इनकी रही अहम भूमिका कोतवाली साइबर हेल्प डेस्क टीम में उपनिरीक्षक सौरभ मौर्य, महिला उपनिरीक्षक संध्या मौर्य, कांस्टेबल संजीत यादव और महिला कांस्टेबल साक्षी यादव शामिल रहे।
