Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा त्योहार को सकुशल व सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने हेतु थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज द्वारा आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा त्योहार को सकुशल व सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने हेतु थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज द्वारा आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक

बस्ती थाना वाल्टरगंज आज दिनांक 08.10.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत के निर्देशन में श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती सुश्री मानसी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार राय द्वारा थाना परिसर में आगामी त्योहार दुर्गा पूजा एवं दशहरा को सकुशल, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, दुर्गा पूजा पंडाल/आयोजक समितियों के पदाधिकारियों, रामलीला समिति के सदस्यों तथा डिजिटल वोलेंटियर्स के साथ गोष्ठी की गई।

बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्देश परंपरागत आयोजन: सभी आयोजकों को निर्देशित किया गया कि त्यौहार को पारंपरिक एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। किसी भी दशा में परंपरा से हटकर कोई नया कार्य या जुलूस का मार्ग परिवर्तन न किया जाए।
सुरक्षा व व्यवस्था: पूजा पंडालों में अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम बालू,पानी रखने हेतु, सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु तथा स्वयंसेवकों (वालंटियर्स) की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डी0जे0 व ध्वनि प्रदूषण: शासन एवं माननीय न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित ध्वनि सीमा में ही लाउडस्पीकर/डीजे बजाने की सख्त ताकीद की गई।
प्रतिबंध: शस्त्र प्रदर्शन, अश्लील/भड़काऊ गीत बजाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
सहयोग की अपील: सोशल मीडिया पर भ्रामक या शांति भंग करने वाली पोस्ट न डालें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना पर तत्काल पुलिस/सीयूजी नंबर या 112 पर जानकारी दें।
नशा मुक्ति विसर्जन: पीस कमेटी की बैठक में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सभी सम्भ्रांत व्यक्तियों, दुर्गा पूजा पंडाल/आयोजक समितियों के पदाधिकारियों सभी से नशा मुक्त विसर्जन करने की अपील किया गया जिससे त्यौहार को सकुशल संपन्न कराया जा सके। 
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं संभ्रांत नागरिकों द्वारा प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने का आश्वासन दिया गया। शांति समिति के बैठक के दौरान थाना स्थानीय के सभी अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।